
गिरिडीह रेलवे स्टेशन का निरीक्षण, ट्रेनों की संख्या बढ़ाने के संकेत से जगी उम्मीद
गुरुवार को पूर्वी रेलवे के प्रमुख वाणिज्य प्रबंधक (पीसीसीएम) उदय शंकर झा ने गिरिडीह रेलवे स्टेशन का निरीक्षण किया। उन्होंने प्लेटफॉर्म, प्रतीक्षालय, पेयजल, शौचालय जैसी सुविधाओं का जायजा लिया और अनियमितताओं पर चिंता जताई। मीडिया से बातचीत में उन्होंने ट्रेनों की संख्या बढ़ाने की आवश्यकता बताई और इसके लिए रिपोर्ट तैयार कर डिवीजन को सौंपने








