
प्रभात फेरी में ‘जो बोले सो निहाल’ के जयकारों से गूंजा गिरिडीह, गुरुनानक जयंती पर भक्तिमय माहौल
गुरु नानक देव जी के 556वें प्रकाश पर्व के अवसर पर गिरिडीह में शनिवार को तीसरे दिन भी प्रभात फेरी का आयोजन धूमधाम से किया गया। पंजाबी मोहल्ला स्थित गुरुद्वारा से प्रारंभ हुई प्रभात फेरी मकतपुर चौक, जिला परिषद, ट्रेंड्स मॉल और बरगंडा चौक होते हुए सरदार गुरदीप सिंह बग्गा के आवास पर समाप्त हुई।








