
करहरबरी पंचायत में “आपकी योजना–आपकी सरकार–आपके द्वार” कार्यक्रम संपन्न, महिलाओं की रही खास भागीदारी
गिरिडीह की करहरबरी पंचायत में “आपकी योजना–आपकी सरकार–आपके द्वार” कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया, जिसमें झारखंड सरकार के नगर विकास विभाग के मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। मंत्री सोनू ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम की औपचारिक शुरुआत की।कार्यक्रम में डीडीसी, बीडीओ, अंचल अधिकारी, युवा अध्यक्ष फरदीन अहमद, मुखिया








