
बगोदर में शहीद महेन्द्र सिंह के 21वें शहादत दिवस पर उमड़ा जनसैलाब, हजारों लोगों ने दी श्रद्धांजलि, संघर्ष और समानता के संकल्प के साथ गूंजे इंकलाबी नारे
गिरिडीह – भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (माले) के कद्दावर नेता और जनप्रिय जननेता स्वर्गीय महेन्द्र सिंह के 21वें शहादत दिवस पर शुक्रवार को बगोदर में श्रद्धा, संकल्प और संघर्ष का अभूतपूर्व नजारा देखने को मिला। हजारों की संख्या में जुटे ग्रामीणों, मजदूरों, किसानों और युवाओं ने अपने प्रिय नेता को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर








