
नववर्ष से पहले गिरिडीह में पुलिस का सख्त पहरा: एसपी ने किया शहरी इलाकों का व्यापक भ्रमण, सुरक्षा व्यवस्था की गहन समीक्षा
गिरिडीह नववर्ष के आगमन से पहले जिले में शांति, सुरक्षा और विधि-व्यवस्था को और अधिक मजबूत करने के उद्देश्य से गिरिडीह पुलिस अधीक्षक द्वारा शहरी क्षेत्रों का व्यापक भ्रमण किया गया। इस दौरान पुलिस अधीक्षक ने शहर के प्रमुख चौक-चौराहों, भीड़भाड़ वाले बाजार क्षेत्रों और संवेदनशील स्थानों का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था की बारीकी से समीक्षा








