
हाई स्पीड बाइक की टक्कर से 10वीं के छात्र की मौत, गांव में छाया मातम
गिरिडीह जिले के बिरनी प्रखंड के टाटो गांव निवासी चंद्रदेव महतो के 15 वर्षीय पुत्र सतीश कुमार वर्मा की सड़क दुर्घटना में घायल होने के बाद इलाज के दौरान मौत हो गई। बीते 25 अप्रैल को ट्यूशन जाते समय झांझ-डबरी पुल के पास एक अज्ञात वाहन ने सतीश को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी








