
सुनील खंडेलवाल की पहल रंग लाई, कालीमंडा-ICR रोड का होगा शीघ्र जीर्णोद्धार
गिरिडीह शहर के गांधी चौक स्थित कालीमंडा-ICR रोड-श्याम मंदिर पथ की जर्जर स्थिति पर सामाजिक कार्यकर्ता सुनील खंडेलवाल द्वारा की गई शिकायत का असर अब दिखाई देने लगा है। उन्होंने झारखंड सरकार को पत्र लिखकर इस व्यस्त मार्ग की खस्ताहाल स्थिति और आए दिन हो रही दुर्घटनाओं को उजागर किया था। यह मार्ग श्याम मंदिर,








