
रामलला के दर्शन करने अयोध्या जाएंगी ममता कुलकर्णी, बोलीं- ‘जल्द लूंगी प्रभु का आशीर्वाद’
अभिनेत्री ममता कुलकर्णी की भगवान श्रीरामचंद्र में विशेष आस्था है। समाचार एजेंसी आईएएनएस से बातचीत के दौरान उन्होंने बताया कि वह अयोध्या धाम नहीं जा सकी हैं। लेकिन, जल्द ही रामलला का आशीर्वाद लेने श्रीराम नगरी जाएंगी। अयोध्या में श्रीराम दरबार सहित सभी देवालयों की सामूहिक प्राण प्रतिष्ठा सम्पन्न हुई। इस समारोह में माता जानकी








