
काली मंदिर का 50 वां स्थापना दिवस समारोह के अंतिम दिन, भव्य भंडारे का किया गया आयोजन
गिरिडीह के बीचो-बीच अवस्थित काली मंदिर का 50 वां स्थापना दिवस समारोह के अंतिम दिन सोमवार को भव्य भंडारे का आयोजन किया गया। भंडारे का दौर दोपहर 2 बजे से देर शाम तक चला। सैकड़ो की संख्या में लोगों ने महाप्रसाद को ग्रहण किया। 14 दिसंबर को काली मंदिर का 50 वां स्थापना दिवस था।








