
251 ढोल-नगाड़ों की गूंज के साथ शुरू हुआ ‘संवाद 2025’ ट्राइबल कांन्क्लेव, 26 राज्यों की 153 जनजातियों के 2,500 प्रतिभागी शामिल
झारखंड के 25वें स्थापना दिवस और महान जननायक बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती के ऐतिहासिक अवसर पर ‘संवाद 2025’ ट्राइबल कांन्क्लेव भव्य रूप से आरंभ हुआ। 251 ढोल-नगाड़ों की धुन पर आरंभ हुए इस कार्यक्रम ने पूरे परिसर में आदिवासी ऊर्जा और सांस्कृतिक उत्साह का अद्वितीय माहौल बना दिया। 15 से 19 नवंबर तक चलने








