
बाल विवाह पर सख्ती का संदेश: डुमरी में सामाजिक कुरीति निवारण पर प्रशासन का बड़ा कदम
गिरिडीह जिले के डुमरी अनुमंडल कार्यालय में शुक्रवार को सामाजिक कुरीति निवारण योजना, बाल विवाह मुक्त झारखंड और मिशन शक्ति के तहत अनुमंडल स्तरीय एक दिवसीय प्रशिक्षण-सह-कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन उपायुक्त रामनिवास यादव ने दीप प्रज्वलित कर किया। कार्यशाला का उद्देश्य बाल विवाह, डायन प्रथा जैसी कुप्रथाओं के उन्मूलन, महिलाओं एवं








