
गिरिडीह के तीन क्रिकेटर मलेशिया टी20 टूर्नामेंट में चमकाएंगे भारत का नाम
झारखंड के गिरिडीह जिले के तीन होनहार क्रिकेटरों—कौशल सिंह, मेराज खान और निशांत कुमार—को मलेशिया में 16 से 25 अप्रैल तक होने वाले कुआलालंपुर टी20 बैश इंटरनेशनल क्रिकेट टूर्नामेंट में खेलने का मौका मिला है। पहले भी कई अंतरराष्ट्रीय टूर्नामेंट में हिस्सा ले चुके ये खिलाड़ी अपने प्रदर्शन से गिरिडीह का नाम रोशन कर चुके







