
गिरिडीह में साइबर ठगी का भंडाफोड़, दो अपराधी गिरफ्तार, देशभर में थे दर्जनों मामले
गिरिडीह पुलिस ने साइबर ठगी के एक बड़े नेटवर्क का भंडाफोड़ करते हुए दो साइबर अपराधियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक कार्यालय को प्रतिबिम्ब पोर्टल के माध्यम से सूचना मिली थी कि बेंगाबाद थाना क्षेत्र के बेरगी रेलवे ब्रिज के पास लालपुर टोला में कुछ साइबर अपराधी मोबाइल फोन के जरिए लोगों से ठगी








