
स्टोन क्रेशर की आड़ में अवैध माइका कारोबार का खुलासा, टास्क फोर्स की छापेमारी में लाखों का माल जब्त
गिरिडीह जिले के पचंबा थाना क्षेत्र के लोहपीट्टी में स्टोन क्रेशर की आड़ में चल रहे अवैध माइका कारोबार का बड़ा खुलासा हुआ है। गुप्त सूचना के आधार पर जिला टास्क फोर्स की टीम ने संजय बगेड़िया के क्रेशर पर छापेमारी की, जहां भारी मात्रा में माइका बरामद किया गया। इस कार्रवाई में एसडीएम श्रीकांत








