
वट सावित्री व्रत: सोमवार को रखेंगी सुहागिनें व्रत, पति की लंबी उम्र और सुख-समृद्धि की कामना से करेंगी वट वृक्ष की पूजा
हिंदू धर्म में वट सावित्री व्रत का विशेष महत्व होता है, जो इस वर्ष सोमवार, 26 मई को मनाया जाएगा। यह व्रत ज्येष्ठ मास की अमावस्या तिथि को रखा जाता है। इस दिन सुहागिनें अपने पति की दीर्घायु, अच्छे स्वास्थ्य और पारिवारिक सुख-समृद्धि के लिए निर्जल व्रत रखती हैं और वट वृक्ष (बरगद के पेड़)








