
दिल दहला देने वाला हादसा: तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने ली दादी-पोते की जान, मुआवजे की मांग को लेकर ग्रामीणों का सड़क जाम
गिरिडीह जिले के तिसरी थाना क्षेत्र में सोमवार को एक बेहद दर्दनाक हादसा हुआ, जिसने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया। एक तेज रफ्तार ट्रैक्टर की चपेट में आकर दादी-पोते की मौके पर ही मौत हो गई। मृतकों की पहचान 55 वर्षीय कौशल्या देवी और उनके 3 वर्षीय पोते रियांशु शर्मा के रूप में








