
गिरिडीह के नवजीवन नर्सिंग होम में कैंसर जागरूकता शिविर आयोजित, डॉ. राहुल अग्रवाल ने कहा – अब कैंसर से डरने की जरूरत नहीं
गिरिडीह के नवजीवन नर्सिंग होम में आयोजित कैंसर जागरूकता शिविर में चर्चित युवा कैंसर सर्जन डॉ. राहुल अग्रवाल ने लोगों को संदेश दिया कि कैंसर अब लाइलाज नहीं रहा और इससे डरने की आवश्यकता नहीं है। उन्होंने बताया कि प्रारंभिक लक्षणों को पहचानकर समय पर इलाज लेने से रोग पर काबू पाया जा सकता है।








