
ऑल इंडिया फॉरवर्ड ब्लॉक ने दी दिशोम गुरु शिबू सोरेन को श्रद्धांजलि, कहा—हक-अधिकार की लड़ाई के अमर प्रेरणास्रोत रहेंगे
गिरिडीह, 4 अगस्त – झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और आदिवासी आंदोलन के प्रणेता दिशोम गुरु शिबू सोरेन के निधन पर पूरे राज्य में शोक की लहर है। इसी क्रम में ऑल इंडिया फॉरवर्ड ब्लॉक ने भी गहरी संवेदना प्रकट करते हुए उन्हें अलग झारखंड राज्य आंदोलन का “महानायक” बताया। पार्टी नेताओं ने कहा कि उनका








