
गिरिडीह में अवैध विदेशी शराब फैक्ट्री ध्वस्त, छह अभियुक्त गिरफ्तार
गिरिडीह जिले के पलकिया गांव में अवैध विदेशी शराब बनाने वाली फैक्ट्री को उत्पाद विभाग की टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए ध्वस्त कर दिया। अधीक्षक उत्पाद (मुo), EIB, झारखंड, रांची के निर्देशानुसार गठित विशेष दल ने मौके पर जाकर अवैध शराब बनाने में प्रयुक्त स्पिरिट, तैयार शराब, केरामेल और अन्य सामग्री जब्त की। टीम








