
तालाब में डूबने से चार वर्षीय मासूम की दर्दनाक मौत, गांव में पसरा सन्नाटा
गिरिडीह : राजधनवार थाना क्षेत्र के कारगली गांव में रविवार को एक हृदयविदारक घटना घटी। गांव निवासी विकास यादव का चार वर्षीय पुत्र ओम यादव तालाब में डूबने से असमय काल के गाल में समा गया। सुबह अपने साथियों संग नहाने गए ओम के साथी तो बाहर निकल आए, लेकिन वह गहराई में चला गया।








