
विश्व पर्यटन दिवस पर गिरिडीह जिले में साफ-सफाई, साहसिक जलक्रीड़ा एवं जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित
गिरिडीह, 27 सितंबर 2025:- विश्व पर्यटन दिवस के अवसर पर गिरिडीह जिले के प्रमुख पर्यटन स्थलों पर स्वच्छता अभियान, पौधारोपण और साहसिक गतिविधियों का आयोजन किया गया। जिले के खंडोली डैम में विद्यालयों के छात्र-छात्राएं, महिला स्वयं सहायता समूह, पर्यटक और स्थानीय खिलाड़ी बड़ी संख्या में शामिल हुए। प्रतिभागियों ने न केवल पर्यावरण संरक्षण और








