
गिरीडीह में धनतेरस पर सजा बाजार, खरीदारी को लेकर उमड़ा लोगों का जनसैलाब
गिरीडीह में दीपावली पर्व की शुरुआत धनतेरस के साथ होते ही बाजारों में रौनक लौट आई है। शनिवार की सुबह से ही शहर के प्रमुख बाजारों में खरीदारों की भारी भीड़ उमड़ी। बर्तन, झाड़ू, मूर्तियां, सजावटी सामान, इलेक्ट्रॉनिक आइटम, पटाखे और सोना-चांदी के गहनों की दुकानों पर ग्राहकों की लंबी कतारें देखने को मिलीं। महिलाएं








