
“व्हाट्सऐप पर आ रहा शादी का कार्ड बन रहा साइबर ठगी का नया हथियार, एपीके फाइल में छिपा वायरस कर रहा मोबाइल हैक”
त्योहारों और मांगलिक कार्यक्रमों के इस मौसम में जहां लोग ऑनलाइन माध्यम से शादी के निमंत्रण पत्र भेज रहे हैं, वहीं साइबर अपराधियों ने भी इसका नया जाल बिछा दिया है। अब साइबर ठग व्हाट्सऐप और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर एपीके (Android Package Kit) फाइल के रूप में नकली शादी के कार्ड भेज रहे हैं।








