Aba News

सभी पंचायतों में सरकारी अस्पताल जरूरी, इलाज के नाम पर गरीबों का शोषण – राजेश यादव

बेंगाबाद फॉरवर्ड ब्लॉक के आगामी प्रखंड सम्मेलन को लेकर चल रहे जनसंपर्क अभियान के दौरान पूर्व जिप सदस्य एवं पार्टी के जिला संयोजक राजेश यादव ने सरकार पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि इलाज के नाम पर आम जनता का जबर्दस्त आर्थिक दोहन हो रहा है, जबकि केंद्र और राज्य सरकार के पास पंचायत स्तर पर सुविधासंपन्न सरकारी अस्पताल स्थापित करने की कोई ठोस योजना नहीं है। सरकारें जनता के प्रति संवेदनशील नहीं दिखतीं और केवल वोट की राजनीति तक सीमित हैं। ऐसे हालात में जनता को जरूरी सवालों पर संगठित होकर संघर्ष की राजनीति शुरू करनी होगी।

आगामी 16 जनवरी को महेंद्र सिंह शहादत दिवस पर बेंगाबाद में होने वाले फॉरवर्ड ब्लॉक के पहले प्रखंड सम्मेलन की तैयारी को लेकर ओझाड़ीह, बोरोटांड़, दूधीटांड़, चंदनियां और नवासेर सहित कई गांवों में बैठकें और जनसंपर्क किया गया। स्थानीय लोगों ने स्वास्थ्य, रोजगार और बुनियादी सुविधाओं से जुड़े मुद्दे उठाए। राजेश यादव ने कहा कि आजादी के 78 और झारखंड गठन के 25 वर्ष बाद भी हालात नहीं सुधरे हैं, इसलिए अब मूलभूत अधिकारों के लिए संगठित संघर्ष ही एकमात्र विकल्प है। उन्होंने जन संघर्ष संकल्प दिवस को सफल बनाने की अपील की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी पढ़ें