अखिल भारतीय कायस्थ महासभा ने देशरत्न डॉ. राजेंद्र प्रसाद की जयंती पर श्रद्धांजलि समारोह आयोजित किया, जहां उनकी तस्वीर पर माल्यार्पण कर उनके योगदान को याद किया गया। कार्यक्रम में महासभा के अध्यक्ष बिनय बक्शी ने कहा कि आज समाज को एकजुट होकर छोटी-छोटी बातों को भूलना चाहिए और अहंकार को त्यागकर संगठन के बैनर तले मजबूत होना चाहिए। सचिव संजीव नाथ सहाय ने बताया कि माघ मास में डॉ. राजेंद्र प्रसाद स्मृति भवन का उद्घाटन प्रस्तावित है, जिसके लिए सभी सदस्यों का सहयोग जरूरी है।

कार्यक्रम में वक्ताओं ने भारत के पहले राष्ट्रपति डॉ. राजेंद्र प्रसाद के राष्ट्रनिर्माण में किए गए अमूल्य योगदानों को याद करते हुए कहा कि उनका सादगी, सेवा और त्याग से भरा जीवन आज भी प्रेरणा देता है। उन्होंने संविधान सभा के अध्यक्ष और स्वतंत्रता सेनानी के रूप में उनकी भूमिका को रेखांकित करते हुए समाज से उनके विचारों को अपनाने की अपील की। कार्यक्रम में प्रवीण कुमार सिन्हा, सतीश कुंदन, राकेश रंजन सहित अनेक सदस्य उपस्थित रहे।












