Aba News

दिल्ली में सरपंच शक्ति प्रशिक्षण शिविर के लिए चयनित हुईं पेशम पंचायत की मुखिया रागिनी सिन्हा, झारखंड से सिर्फ दो महिला प्रतिनिधि शामिल

गिरिडीह आगामी 16 से 19 दिसंबर तक दिल्ली में आयोजित होने वाले सरपंच शक्ति – महिला सरपंच प्रशिक्षण शिविर के लिए गिरिडीह जिले के पेशम पंचायत की मुखिया रागिनी सिन्हा का चयन होना पूरे पंचायत के लिए गर्व का विषय बन गया है। इस प्रतिष्ठित प्रशिक्षण शिविर में झारखंड से सिर्फ दो महिला मुखिया को चुना गया है, जिनमें से एक बोकारो जिले से और दूसरी रागिनी सिन्हा हैं। चयन की जानकारी मिलते ही पंचायत में खुशी की लहर दौड़ गई, जबकि खुद रागिनी सिन्हा भी बेहद सम्मानित और गौरवान्वित महसूस कर रही हैं।

उन्होंने बताया कि उनके पंचायत में महिलाओं की भागीदारी, शिक्षा, सुरक्षा और स्वावलंबन पर विशेष बल दिया जा रहा है तथा महिला सशक्तिकरण को लेकर कई अभियान पहले से ही चल रहे हैं। रागिनी सिन्हा ने कहा कि यह प्रशिक्षण शिविर महिलाओं के उत्थान और पंचायत स्तर पर उनके नेतृत्व को और मजबूत बनाने पर केंद्रित है। उनका मानना है कि इस शिविर से मिली महत्वपूर्ण जानकारियां और प्रशिक्षण को वे सीधे अपने पंचायत की महिलाओं तक पहुँचाकर उन्हें और सशक्त करने का काम करेंगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी पढ़ें