गिरिडीह के सिरसिया स्थित कबीर ज्ञान मंदिर में दो दिवसीय श्रीमद् भागवत गीता जयंती समारोह श्रद्धा और उत्साह के साथ संपन्न हुआ। सुबह से ही भक्तों की भीड़ मंदिर परिसर में उमड़ पड़ी। कार्यक्रम की शुरुआत मां ज्ञान ने अपनी मधुर वाणी और मंगलाचरण से की। उन्होंने श्रीमद् भागवत में वर्णित भगवान कृष्ण की दिव्य लीलाओं का सरल और भावपूर्ण वर्णन किया, जिससे श्रद्धालु आध्यात्मिक ऊर्जा और भक्ति रस में डूब गए।

कार्यक्रम में सिरसिया सहित आसपास के गांवों से सैकड़ों श्रद्धालु शामिल हुए। भक्तों ने अनुशासित माहौल में कथा श्रवण किया और भजन-कीर्तन में भाग लिया। भजन मंडली के प्रस्तुतीकरण ने पूरे परिसर को भक्तिमय बना दिया। मंदिर को फूलों और झालरों से सजाया गया था,

जबकि मंदिर समिति के सिदाँत ने बताया कि इस आयोजन का उद्देश्य समाज में आध्यात्मिक जागरूकता और गीता के संदेशों को व्यापक रूप से फैलाना है। श्रद्धालुओं ने ऐसे आयोजनों को शांति और सद्भाव कायम रखने के लिए महत्वपूर्ण बताया।













