Aba News

नहाय-खाय के साथ चार दिवसीय छठ महापर्व शुरु

गिरिडीह में  लोक आस्था के महापर्व छठ की शुरुआत शनिवार को नहाय-खाय के साथ पूरे श्रद्धा और भक्ति भाव से हुई। शहर से लेकर गांव तक व्रतियों ने स्नान कर शुद्धता के साथ व्रत आरंभ किया।

व्रती महिलाओं ने गेहूं धोकर सुखाया और कद्दू-भात, चने की दाल जैसे पारंपरिक प्रसाद तैयार किए। छठ पर्व को मन्नतों का पर्व कहा जाता है, जिसमें तन और मन की पवित्रता का विशेष ध्यान रखा जाता है।

 

शनिवार को गिरिडीह के घाटों और बाजारों में छठ की रौनक देखने को मिली। बड़ा चौक, गांधी चौक और मकतपुर चौक पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ रही।

 

नहाय-खाय के लिए कद्दू और अरवा चावल की खरीददारी जोरों पर रही। पूरे जिले में छठ की शुरुआत के साथ आस्था और उल्लास का माहौल बन गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी पढ़ें