Aba News

स्नातक सेमेस्टर-1 परिणाम सुधार की मांग को लेकर अभाविप ने प्राचार्य को सौंपा ज्ञापन, भूख हड़ताल जारी

गिरिडीह में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (अभाविप) ने आज पुनः गिरिडीह महाविद्यालय के प्राचार्य को ज्ञापन सौंपा। यह ज्ञापन स्नातक सेमेस्टर-1 (2024-28) परीक्षा परिणाम को सुधार कर दोबारा घोषित करने की मांग को लेकर दिया गया। नगर मंत्री नीरज चौधरी ने कहा कि पूर्व में इस विषय पर दिनभर धरना दिया गया था, जिसके बाद प्राचार्य ने आश्वासन दिया था, लेकिन सात दिन बीत जाने के बावजूद विश्वविद्यालय की ओर से कोई कार्रवाई नहीं हुई।

इसी कारण अभाविप कार्यकर्ता सुबह से भूख हड़ताल पर बैठे हैं और पानी तक नहीं पिया है। नगर सह मंत्री अनीश रॉय ने कहा कि कॉलेज में सभी विषयों के शिक्षक उपलब्ध नहीं हैं और विश्वविद्यालय भी समय पर परीक्षा नहीं लेता। लगभग 50% विद्यार्थियों को प्रमोट कर देना छात्रों के भविष्य के साथ खिलवाड़ है। जब तक ठोस आश्वासन नहीं मिलेगा, आंदोलन जारी रहेगा। मौके पर अभाविप के दर्जनों छात्र-छात्राएं मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी पढ़ें