गिरिडीह के पचंबा स्थित बुढ़वा आरा तालाब के पास रेलवे अंडरपास की जर्जर सड़क ने स्थानीय लोगों का जीवन मुश्किल कर दिया है। सालों भर जल-जमाव और बरसात में तालाब जैसी स्थिति के कारण हजारों लोग रोजाना परेशानी झेलते हैं। इस समस्या को गंभीरता से लेते हुए सामाजिक कार्यकर्ता सुनील खंडेलवाल ने रेलवे बोर्ड और झारखंड सरकार को पत्र लिखकर सड़क के पुनर्निर्माण की मांग की है। उन्होंने यह भी सवाल उठाया कि किस अक्षम अभियंता की देखरेख में यह सड़क बनी, जो इतनी जल्दी खराब हो गई।

खंडेलवाल के पत्र पर रेलवे बोर्ड ने संज्ञान लेते हुए इसे East Central Railway, धनबाद के Additional Divisional Railway Manager अमित कुमार को भेजा है, वहीं झारखंड सरकार ने भी इसे कार्रवाई के लिए कार्मिक प्रशासनिक सुधार एवं राजभाषा विभाग के उप सचिव आसिफ हसन को अग्रसारित किया है। खंडेलवाल ने उम्मीद जताई है कि विभाग जल्द ही सड़क के पुनर्निर्माण के लिए ठोस कदम उठाएंगे, ताकि क्षेत्रवासियों को राहत मिल सके।












