शनिवार को ग्राम समिति सासांड बेड़ा द्वारा दिशोम गुरु शिबू सोरेन चौक का आधारशिला रखा गया। ग्राम प्रधान एनी कटका हैम्बा के नेतृत्व में ग्रामीण सदस्यों ने इस पहल को आगे बढ़ाया। कार्यक्रम का उद्देश्य दिशोम मुख शिबू सोरेन के संघर्षपूर्ण जीवन और जनसेवा के प्रति उनके समर्पण को याद करना था। वक्ताओं ने कहा कि गुरुजी ने हमेशा समाज को आगे बढ़ने, अपने अधिकार पहचानने, शिक्षा अपनाने और शराबबंदी जैसे सुधारों की ओर प्रेरित किया।
उनके प्रयासों ने समाज को नई दिशा दी, लेकिन अब उनकी अनुपस्थिति में उनके अधूरे कार्यों को पूरा करना और उनके बताए मार्ग पर चलना हम सबकी जिम्मेदारी है। ग्राम प्रधान कैटका हेम्ब्रम ने कहा कि इस चौक का निर्माण केवल स्मृति नहीं, बल्कि समाज को सही दिशा देने का प्रतीक होगा, जिससे आने वाली पीढ़ियां भी उनके आदर्शों से प्रेरणा ले सकें।












