Aba News

भव्य कलश यात्रा के साथ बनियाडीह में शुरू हुआ शत चंडी महायज्ञ, 351 महिलाएं बनीं आस्था की प्रतीक

गिरिडीह के बनियाडीह में गुरुवार को अध्यात्म और आस्था का अनूठा संगम देखने को मिला, जब श्रीश्री 108 मां काली मंदिर में पिंडी प्राण प्रतिष्ठा और नौ दिवसीय शत चंडी महायज्ञ की शुरुआत भव्य कलश यात्रा के साथ हुई।

भीषण गर्मी के बावजूद 351 महिलाएं और कन्याएं नंगे पांव सिर पर कलश लेकर पूरे क्षेत्र में निकलीं, धार्मिक जयघोषों से वातावरण गुंजायमान रहा। पुरुष श्रद्धालु भी हाथों में धर्मध्वज लेकर इस यात्रा में शामिल रहे। कलश यात्रा छठ घाट तालाब तक पहुंची, जहां वैदिक विधि से पुरोहितों ने जल भरवाया और यात्रा पुनः यज्ञ स्थल लौटकर संपन्न हुई।

मंडप प्रवेश के साथ महायज्ञ का शुभारंभ हुआ। इस पुण्य अवसर पर लंगटा बाबा स्टील, यज्ञ समिति के युवा सदस्य, राजेश कुमार और नंद किशोर यादव की ओर से शीतल जल, शरबत और फल की निःशुल्क व्यवस्था की गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी पढ़ें