Aba News

गिरिडीह में बीजेपी नेताओं पर झूठा मुकदमा? जिला अध्यक्ष की अगुवाई में डीसी-एसपी से न्याय की गुहार!”

गिरिडीह जिले में भारतीय जनता पार्टी का शिष्टमंडल गुरुवार को दोपहर पपरवाटांड़ स्थित डीसी ऑफिस पहुंचा और उपायुक्त एवं पुलिस अधीक्षक से मुलाकात कर पिछले वर्ष पार्टी कार्यकर्ताओं पर दर्ज बिना साक्ष्य के मुकदमों को रद्द करने की मांग की। जिला अध्यक्ष महादेव दुबे की अगुवाई में पहुंचे प्रतिनिधिमंडल ने ज्ञापन सौंपते हुए कहा कि 21 दिसंबर 2024 को बनियाडीह चिलगा गांव में दामोदर यादव की चाकूबाजी में मौत के बाद जन आक्रोश के दौरान भाजपा और विहिप के कई नेताओं को झूठे आरोपों में माहौल बिगाड़ने के तहत आरोपी बना दिया गया।

दुबे ने इसे तुष्टीकरण की राजनीति का नतीजा बताया और स्पष्ट कहा कि यदि निर्दोषों पर दर्ज मुकदमे वापस नहीं लिए गए तो पार्टी संवैधानिक तरीके से चरणबद्ध आंदोलन शुरू करेगी। इस मौके पर दिनेश यादव, कामेश्वर पासवान, विनय सिंह, चुन्नूकांत, नवीन सिन्हा और महिला जिला अध्यक्ष उषा देवी समेत कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी पढ़ें