गिरिडीह जिले के मुफसिल थाना क्षेत्र में एक गंभीर मामला सामने आया है, जहां फर्जी विवाह के बहाने एक दलित गरीब परिवार की नाबालिक बच्ची को तस्करी कर पश्चिम बंगाल ले जाने की कोशिश की जा रही थी। चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 पर मिली सूचना के आधार पर पुलिस ने बस स्टैंड पर छापा मारा और बच्ची को दलालों के चंगुल से मुक्त कराया।

यह कार्रवाई मुफसिल थाना प्रभारी श्याम किशोर महतो के निर्देश पर की गई, जिसमें समीर नस्कर और उसके पिता कालिंद्रा नस्कर को हिरासत में लिया गया। इनके साथ एक स्थानीय महिला नीतू कुमारी भी थी, जिसने खुद को बच्ची की मौसी बताया और इस तस्करी में बिचौलिये की भूमिका निभाई।













