डॉ. कमलेश कुमार के नेतृत्व में राज्य और जिला स्तर की सात सदस्यीय एसआरएम टीम ने बिरनी स्वास्थ्य केंद्र का औचक निरीक्षण किया। टीम का पारंपरिक झारखंडी अंदाज़ में स्वागत किया गया, लेकिन निरीक्षण के दौरान कई गंभीर खामियां सामने आईं, खासकर स्टोर रूम में अव्यवस्था देख टीम भड़क उठी। बिखरे कॉटन और खराब दवाओं की हालत पर सख्त नाराजगी जताई गई।



डॉ. कुमार ने बताया कि जन्म दर में असंतुलन भ्रूण हत्या की ओर इशारा करता है और चेताया कि दोषियों पर कड़ी कार्रवाई होगी। टीम ने स्वास्थ्य कर्मियों को निर्देश दिए कि डिलीवरी केंद्र में ही कराई जाए और महिला भ्रूण हत्या रोकने में सक्रिय भूमिका निभाई जाए। निरीक्षण के दौरान डॉ. पी. मिश्रा, ताजुद्दीन अंसारी समेत अन्य अधिकारी व सहिया दीदी मौजूद रहीं।












