Aba News

गुरुदेव रवींद्रनाथ टैगोर की 164वीं जयंती सलूजा गोल्ड स्कूल में श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाई गई

सलूजा इंटरनेशनल स्कूल में 9 मई 2022 को नोबेल पुरस्कार विजेता और महान कवि गुरुदेव रवींद्रनाथ टैगोर की 164वीं जयंती बड़े श्रद्धाभाव और सांस्कृतिक उल्लास के साथ मनाई गई। कार्यक्रम की शुरुआत प्राचार्या ममता शर्मा, उप प्राचार्य सूरज कुमार लाला, शिक्षकों और छात्रों द्वारा गुरुदेव के चित्र पर माल्यार्पण से हुई। विद्यार्थियों ने टैगोर की प्रसिद्ध कहानी ‘काबुलीवाला’ पर आधारित नाटक और एक बंगाली गीत पर नृत्य प्रस्तुत कर सभी का मन मोह लिया। मंच का संचालन चंद्रमल्लिका घोष ने किया।

विद्यालय की निर्देशक रमनप्रीत कौर ने टैगोर को एक बहुमुखी प्रतिभा का धनी बताते हुए कहा कि उन्होंने केवल साहित्य ही नहीं, बल्कि संगीत, चित्रकला और समाज सुधार के क्षेत्र में भी अतुलनीय योगदान दिया। टैगोर की रचनाएं भारतीय संस्कृति की आत्मा को दर्शाती हैं और उन्होंने अपनी लेखनी से भारत को विश्वपटल पर पहचान दिलाई। कार्यक्रम के माध्यम से विद्यार्थियों ने गुरुदेव के विचारों और उनके योगदान को आत्मसात करने का संकल्प लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी पढ़ें