Aba News

नहाय खाय के साथ गिरिडीह में भी शुरू हुआ लोक आस्था का महापर्व छठ

वृत्तियों और भक्तो ने किया कद्दू भात का प्रसाद ग्रहण

 

गिरिडीह : नहाय खाय के कद्दू भात के साथ लोक आस्था और निर्जला उपवास का पवन पर्व छठ पूजा की शुरुवात मंगलवार से हुआ। इस दौरान गिरिडीह में भी छठ वर्तीयो ने पूरे विधि विधान और निष्ठा के साथ नहाय खाय के प्रसाद के रूप में कद्दू भात का सेवन किया। जबकि व्रतियों के घर प्रसाद ग्रहण करने के लिए लोगों की भीड़ जुटी हुई थी। और हर कोई नहाय खाय का प्रसाद ग्रहण करता दिखा। तो सुबह से ही प्रसाद बनाने में वर्ती जुटे हुए थे।

जबकि उनके परिवार के सदस्य भी प्रसाद बनाने में पूरा सहयोग करते दिखे। पुरुष जहां प्रसाद के समान जुटाने में व्यस्त थे, तो महिलाएं कद्दू भात के साथ सब्जी बनाने में बनाने में जुटी हुई दिखीं। कमोबेश, आस्था के महापर्व को लेकर गिरिडीह भी पूरी तरह से डूब चुका है। वृत्तियों के घर से लेकर चौक चौराहों में लोकगायिका स्वर्गीय शारदा सिन्हा के लोकगीत बज रहे थे। उगी हे सूर्य देव, दोनो कर जोड़वा, अर्घ्य के बैरवा जैसे पावन गीत कानों में मिश्री घोल रहे थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी पढ़ें