Aba News

गिरिडीह में खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई, औचक निरीक्षण में जुर्माना व मिलावटी सामान नष्ट

गिरिडीह उपायुक्त-सह-जिला दंडाधिकारी श्री रामनिवास यादव के निर्देशानुसार खाद्य सुरक्षा अधिकारी डॉ. राजा कुमार द्वारा बुधवार को गिरिडीह के बड़ा चौक और तिरंगा चौक क्षेत्र में औचक निरीक्षण अभियान चलाया गया। इस दौरान कई मिठाई, मसाला और किराना दुकानों की जांच की गई, जिसमें खाद्य सुरक्षा नियमों के उल्लंघन के कई मामले सामने आए। बिना लाइसेंस मसाला बेचने पर मनोज जैन पर 5 हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया, जबकि अन्य दुकानदारों को भी लाइसेंस बनवाने और साफ-सफाई सुनिश्चित करने का नोटिस जारी किया गया।

निरीक्षण के दौरान संपूर्णा टी चायपत्ती दुकान से 150 किलो चायपत्ती जब्त की गई, वहीं लहरी फ्लावर मिल में मिलावटी हल्दी मिलने पर 15 किलो हल्दी मौके पर ही नष्ट कर दी गई। कई दुकानों को मिसब्रांडेड सामान न बेचने और खाद्य मानकों का पालन करने की सख्त चेतावनी दी गई। विभाग ने स्पष्ट किया कि खाद्य सुरक्षा नियमों के उल्लंघन पर आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी पढ़ें