Aba News

अधिवक्ता संघ ने महापौर-उपमहापौर का किया सम्मान, शहर विकास को लेकर जताई उम्मीद

गिरिडीह ज़िला अधिवक्ता संघ द्वारा नवनिर्वाचित महापौर प्रमिला मेहरा और उपमहापौर सुमित कुमार को सम्मानित किया गया। आयोजित सम्मान समारोह में संघ के अध्यक्ष समेत बड़ी संख्या में अधिवक्ता उपस्थित रहे। इस दौरान अधिवक्ताओं ने दोनों जनप्रतिनिधियों को नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं देते हुए शहर के विकास और जनहित के कार्यों में सक्रिय भूमिका निभाने की अपेक्षा व्यक्त की।

सम्मान ग्रहण करते हुए महापौर प्रमिला मेहरा एवं उपमहापौर सुमित कुमार ने अधिवक्ता संघ का आभार जताया और कहा कि नगर के समग्र विकास, बेहतर नागरिक सुविधाएं और जनसमस्याओं के समाधान उनकी प्राथमिकता होगी। कार्यक्रम में अधिवक्ता संघ के पदाधिकारियों ने न्यायिक व्यवस्था और नगर विकास से जुड़े मुद्दों पर प्रशासन एवं जनप्रतिनिधियों के साथ मिलकर कार्य करने की बात कही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी पढ़ें