Aba News

भोपाल में NSG प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ, जवानों ने दिखाया आतंकवाद निरोधक कौशल

भोपाल: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सोमवार को भोपाल के लाल परेड मैदान में नेशनल सिक्योरिटी गार्ड (NSG) द्वारा आयोजित मध्यप्रदेश पुलिस के जवानों के ‘समग्र क्षमता निर्माण प्रशिक्षण एवं प्रदर्शन कार्यक्रम’ का शुभारंभ किया। यह विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम 4 मई 2026 तक आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम के शुभारंभ अवसर पर मुख्यमंत्री डॉ. यादव का पुलिस बैंड द्वारा औपचारिक अभिनंदन किया गया।

कार्यक्रम के दौरान पुलिस जवानों ने आतंकी हमले की परिकल्पित स्थिति का सजीव प्रदर्शन किया और ऐसे हमलों से प्रभावी तरीके से निपटने की रणनीति एवं NSG की कार्यप्रणाली को प्रदर्शित किया। प्रशिक्षण का उद्देश्य पुलिस बल की दक्षता, त्वरित प्रतिक्रिया क्षमता और आधुनिक सुरक्षा चुनौतियों से निपटने की तैयारी को मजबूत करना है। अधिकारियों ने बताया कि इस प्रशिक्षण से जवानों को व्यावहारिक अनुभव मिलेगा और राज्य की सुरक्षा व्यवस्था और अधिक सशक्त होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी पढ़ें