Aba News

कस्तूरबा विद्यालयों का औचक निरीक्षण, उपायुक्त ने गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और सुरक्षा व्यवस्था पर दिया जोर

गिरिडीह उपायुक्त रामनिवास यादव ने छात्राओं को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, सुरक्षित आवासीय व्यवस्था एवं बेहतर शैक्षणिक वातावरण सुनिश्चित करने के उद्देश्य से बिरनी और सरिया प्रखंड स्थित कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालयों का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान विद्यालय परिसर की साफ-सफाई, पठन-पाठन की स्थिति, छात्रावास, भोजन व्यवस्था, पेयजल, शौचालय, पुस्तकालय, कंप्यूटर कक्ष एवं विज्ञान प्रयोगशाला का जायजा लिया गया। उपायुक्त ने शिक्षकों को निर्देश देते हुए कहा कि छात्राओं की पढ़ाई में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करना सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए।

निरीक्षण के दौरान उपायुक्त ने छात्राओं से संवाद कर उनकी समस्याएं सुनीं तथा पौष्टिक भोजन, स्वच्छता और नियमित स्वास्थ्य जांच सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने, सीसीटीवी निगरानी और अनुशासन बनाए रखने पर भी जोर दिया गया। उन्होंने कहा कि छात्राओं के सर्वांगीण विकास हेतु खेल, योग, सांस्कृतिक एवं संगीत गतिविधियों का नियमित आयोजन जरूरी है। इसके बाद प्लस टू उच्च विद्यालय भरकट्टा का भी निरीक्षण किया गया, जहां अधिकारियों को बेहतर शैक्षणिक माहौल सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी पढ़ें