गिरिडीह नगर निगम द्वारा शहर को अतिक्रमण मुक्त बनाने के उद्देश्य से शनिवार को व्यापक अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया। अभियान अम्बेडकर चौक से शुरू होकर टावर चौक, कालीबाड़ी चौक होते हुए कचहरी रोड स्थित सदर अस्पताल गेट तक चलाया गया। इस दौरान सड़क और फुटपाथ पर अवैध रूप से दुकान लगाने वाले फुटपाथी दुकानदारों पर कार्रवाई करते हुए निगम टीम ने सब्जी, तराजू समेत कई सामान जब्त किए और दोबारा अतिक्रमण नहीं करने की सख्त चेतावनी दी।

अभियान के दौरान सदर अस्पताल गेट के पास खड़े दो ठेलों से संदिग्ध परिस्थिति में देशी शराब बरामद होने से हड़कंप मच गया। अधिकारियों ने मामले को गंभीर मानते हुए संबंधित विभाग को सूचना देकर जांच और कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी है। सहायक उपनगर आयुक्त अशोक हसदा ने बताया कि यातायात व्यवस्था सुचारू रखने के लिए अभियान आगे भी जारी रहेगा तथा नागरिकों से नियमों का पालन करने की अपील की गई है।













