Aba News

ग्राहक दिवस पर सम्मानित हुए विजेता, लकी ड्रा में कार जीतकर खुश हुए ग्राहक

गिरिडीह: जय मिशनरी स्टोर पावर ट्रैक्टर शोरूम की ओर से पचंबा स्थित तुलसी वेंकटेश विवाह भवन में ग्राहक दिवस का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान लकी ड्रा कूपन के माध्यम से पुरस्कार जीतने वाले ग्राहकों को सम्मानित किया गया। इस आयोजन का संचालन शोरूम के मालिक विवेक जलन द्वारा किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन एस्कॉर्ट कंपनी के पूर्वी क्षेत्र प्रमुख रविंद्र कुमार शर्मा ने दीप प्रज्वलित कर किया। इस मौके पर दीपक फौजदार, इंडसइंड बैंक के वीरेंद्र कुमार, टीवीएस क्रेडिट के हेड संजीव कुमार एवं टेरिटरी हेड मृत्युंजय सिंह सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

कार्यक्रम में लकी ड्रा के जरिए प्रथम पुरस्कार मनोज कुमार वर्मा को मिला, जिन्हें उपहार स्वरूप एक नई कार प्रदान की गई। इसके अलावा पॉवरट्रैक के नए ग्राहकों को भी उपहार देकर सम्मानित किया गया। आयोजकों ने किसानों से आधुनिक कृषि कार्यों एवं भारी कार्यों के लिए पॉवरट्रैक ट्रैक्टर के उपयोग की अपील की। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्राहक एवं स्थानीय लोग मौजूद रहे, जिससे माहौल उत्साहपूर्ण बना रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी पढ़ें