Aba News

हाथी से हुए नुकसान पर राहत: करहरबारी व जीतपुर पंचायत में मुआवजा वितरण

गिरिडीह पूर्वी वन प्रमंडल पदाधिकारी के निर्देश पर वन क्षेत्र पदाधिकारी द्वारा करहरबारी एवं जीतपुर पंचायत के प्रभावित ग्रामीणों के बीच हाथियों द्वारा फसल एवं संपत्ति को हुए नुकसान के एवज में मुआवजा राशि का वितरण किया गया। कार्यक्रम के दौरान वन विभाग की टीम ने ग्रामीणों से संवाद कर वन्यजीव संरक्षण के प्रति जागरूक किया और हाथियों से सुरक्षित रहने के आवश्यक उपायों की जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि मानव-वन्यजीव संघर्ष को कम करना विभाग की प्राथमिकता है तथा प्रभावित लोगों को समय पर सहायता उपलब्ध कराई जाती रहेगी।

जीतपुर पंचायत में आयोजित कार्यक्रम में मुखिया बीरबल मंडल, प्रभारी वनपाल रोहित कुमार एवं उप परिसर पदाधिकारी सिकंदर पास उपस्थित रहे। वहीं करहरबारी पंचायत में मुखिया सहारा खातून एवं प्रभारी वनपाल रोहित कुमार ने पीड़ित ग्रामीणों को मुआवजा ड्राफ्ट वितरित किया। मुआवजा प्राप्त कर ग्रामीणों ने संतोष व्यक्त करते हुए वन विभाग के प्रयासों की सराहना की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी पढ़ें