Aba News

फॉरवर्ड ब्लॉक ने शहीद दिवस पर दी श्रद्धांजलि, समाजवादी व्यवस्था के संकल्प दोहराए

गिरिडीह के बेंगाबाद स्थित ऑल इंडिया फॉरवर्ड ब्लॉक कार्यालय में शहीद दिवस को संकल्प दिवस के रूप में मनाया गया। इस अवसर पर स्वतंत्रता सेनानी भगत सिंह, राजगुरु और सुखदेव को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कार्यकर्ताओं ने इंकलाब जिंदाबाद के नारे लगाए और उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया। कार्यक्रम के दौरान शहीदों के योगदान को याद करते हुए देश के लिए उनके बलिदान को अविस्मरणीय बताया गया। बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता और स्थानीय लोग कार्यक्रम में शामिल हुए।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पूर्व जिला परिषद सदस्य एवं जिला संयोजक राजेश यादव ने कहा कि भगत सिंह और उनके साथियों ने शोषणमुक्त समाज और समाजवादी व्यवस्था का सपना देखा था, जिसे साकार करना आज भी जरूरी है। उन्होंने कहा कि शहीदों के विचार आज भी प्रासंगिक हैं और जनता के हक-अधिकार की लड़ाई को आगे बढ़ाना ही सच्ची श्रद्धांजलि होगी। कार्यक्रम में शिवनंदन यादव, रामलाल मंडल, शंभू ठाकुर सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी पढ़ें