Aba News

शहीद दिवस पर भगत सिंह चौक में माल्यार्पण, क्रांतिकारी विचारों को अपनाने का आह्वान

गिरिडीह के भगत सिंह चौक पर शहीद दिवस के अवसर पर भाकपा माले और असंगठित मजदूर मोर्चा के बैनर तले माल्यार्पण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अगुवाई माले जिला कमिटी सदस्य राजेश सिन्हा एवं कन्हाई पांडेय ने की। इस दौरान शहीद भगत सिंह, राजगुरु और सुखदेव को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उनके विचारों का पाठ किया गया। नेताओं ने कहा कि 23 मार्च 1931 को देश की आजादी और जनता के अधिकारों की लड़ाई लड़ने के कारण तीनों क्रांतिकारियों को फांसी दी गई थी, लेकिन आज भी उनके विचार समाज को प्रेरित करते हैं।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए राजेश सिन्हा ने कहा कि देश में “काले अंग्रेज” जैसी व्यवस्था हावी है और भगत सिंह के विचार ही समाज को सही दिशा दे सकते हैं। वहीं कन्हाई पांडेय ने युवाओं से क्रांतिकारी विचारधारा से जुड़ने का आह्वान किया। नेताओं ने भगत सिंह चौक के सौंदर्यीकरण, सफाई व्यवस्था, बैठने की सुविधा और सीसीटीवी लगाने की मांग प्रशासन से की। मौके पर कई सामाजिक कार्यकर्ता और संगठन के सदस्य उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी पढ़ें