Aba News

113वें अधिवेशन की तैयारियां तेज, नवयुवक समितियों की संयुक्त बैठक में बनी रणनीति

गिरिडीह पचंबा स्थित तुलसी वेंकटेश विवाह भवन में केंद्रीय नवयुवक समिति की अगुवाई में हंडाडीह, पचंबा एवं महेशलुंडी मंडल की नवयुवक समितियों की संयुक्त बैठक आयोजित की गई। बैठक में आगामी 11 एवं 12 अप्रैल को होने वाले 113वें अधिवेशन की तैयारियों पर विस्तार से चर्चा की गई। अधिवेशन को भव्य, ऐतिहासिक और सफल बनाने के उद्देश्य से आयोजन की रूपरेखा, व्यवस्थाओं और युवाओं की जिम्मेदारियों को लेकर विचार-विमर्श किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में युवा कार्यकर्ताओं की भागीदारी रही, जिससे उत्साहपूर्ण माहौल देखने को मिला।

बैठक में केंद्रीय नवयुवक समिति के अध्यक्ष संजीत तर्वे सहित कई पदाधिकारी उपस्थित रहे। इस दौरान विभिन्न समितियों को अलग-अलग जिम्मेदारियां सौंपी गईं और सभी युवाओं से सक्रिय भूमिका निभाने की अपील की गई। पदाधिकारियों ने कहा कि सामूहिक प्रयास और संगठन की एकजुटता से अधिवेशन को यादगार बनाया जाएगा। बैठक के अंत में सभी सदस्यों ने मिलकर आयोजन को सफल बनाने का संकल्प लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी पढ़ें