Aba News

ब्रेक फेल ट्रेलर बना खतरा, चालक की सूझबूझ से टला बड़ा हादसा

गिरिडीह जिले के बगोदर स्थित नेशनल हाईवे पर सोमवार को एक बड़ा सड़क हादसा होते-होते टल गया, जब बेको पेट्रोल पंप के पास एक ट्रेलर का अचानक ब्रेक फेल हो गया। अनियंत्रित ट्रेलर ने सड़क पर चल रही एक कार और दो बाइक को टक्कर मार दी। इसके बाद ट्रेलर आगे बढ़ते हुए पेट्रोल पंप के समीप खड़ी एक ट्रक से जोरदार टक्कर के बाद जाकर रुका। घटना के दौरान मौके पर अफरा-तफरी मच गई और राहगीरों में दहशत फैल गई।

स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को तुरंत बाहर निकालकर नजदीकी अस्पताल पहुंचाया गया। हादसे में ट्रेलर चालक समेत तीन लोग घायल हुए हैं, जिनकी स्थिति खतरे से बाहर बताई जा रही है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार चालक ने सूझबूझ दिखाते हुए वाहन को नियंत्रित करने की कोशिश की, जिससे बड़ा हादसा टल गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और क्षतिग्रस्त वाहनों को हटाकर यातायात बहाल कराया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी पढ़ें