Aba News

रामनवमी महोत्सव की तैयारी तेज, अखाड़ा समितियों संग अंतराष्ट्रीय हिन्दू परिषद-राष्ट्रीय बजरंग दल की बैठक

गिरिडीह जिले में रामनवमी महोत्सव की तैयारियों को लेकर अंतराष्ट्रीय हिन्दू परिषद एवं राष्ट्रीय बजरंग दल द्वारा गोयनका धर्मशाला में अखाड़ा समितियों के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिले भर की 40 से अधिक अखाड़ा समितियों के प्रतिनिधियों ने भाग लेकर आयोजन से जुड़ी विभिन्न समस्याओं और व्यवस्थाओं पर विस्तार से चर्चा की। इस दौरान समिति सदस्यों की समस्याएं सुनी गईं तथा उन्हें प्रशासन के समक्ष रखकर समाधान कराने का आश्वासन दिया गया।

प्रांत कार्यसमिति सदस्य अश्विनी भदानी ने बताया कि गिरिडीह में हर वर्ष की तरह इस बार भी रामनवमी महोत्सव धूमधाम और भव्यता के साथ मनाया जाएगा। बैठक में धनबाद विभागाध्यक्ष रविशंकर पांडेय, जिला अध्यक्ष रितेश पांडेय, जिला मंत्री कुंदन केशरी, राष्ट्रीय बजरंग दल जिला अध्यक्ष गौरव कुमार अंशु, उपाध्यक्ष सुजीत सिंह, महामंत्री पंकज पांडेय सहित कई पदाधिकारी मौजूद रहे। साथ ही बसंत सिंह, रौनक मिश्रा, राहुल चन्द्रवंशी, राहुल गुप्ता, रोहन कुमार, दिलीप जी, सुबोध कुमार, चंदन पांडेय और रंजीत सिन्हा समेत सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। बैठक में शांतिपूर्ण एवं व्यवस्थित आयोजन पर विशेष जोर दिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी पढ़ें