Aba News

इंडियन क्लब कोड़वाडीह में उमड़ा उत्साह, मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू समेत कई दिग्गजों ने मनाई ईद

गिरिडीह तेलोडीह में भाईचारे और आपसी प्रेम के प्रतीक ईद के अवसर पर इंडियन क्लब कोड़वाडीह (तेलोडीह) द्वारा भव्य ईद मिलन समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में झारखंड सरकार के मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। इस दौरान जिले के कई जनप्रतिनिधि, सामाजिक कार्यकर्ता और स्थानीय लोग बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। समारोह में गंगा-जमुनी तहजीब और सामाजिक सौहार्द की खूबसूरत झलक देखने को मिली, जहां सभी ने एक-दूसरे को गले मिलकर ईद की मुबारकबाद दी।

 

कार्यक्रम में जेएमएम जिला अध्यक्ष संजय सिंह, महापौर प्रमिला मेहरा, उप महापौर सुमित कुमार, नगर अध्यक्ष रॉकी सिंह, युवा मोर्चा सचिव फरदीन इम्तियाज अहमद तथा अनवर अंसारी समेत कई जनप्रतिनिधि मौजूद रहे। अतिथियों ने पारंपरिक व्यंजनों, खासकर मीठी सेवइयों और दही-पकौड़ों का आनंद लिया। कार्यक्रम के बाद मंत्री एवं अन्य अतिथि शमीम अंसारी के आवास पहुंचे, जहां उन्होंने आतिथ्य स्वीकार करते हुए क्षेत्र की सुख-समृद्धि और आपसी भाईचारे की कामना की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी पढ़ें